सड़क हादसे में युवक की मौत

कानपुर।

बिल्हाैर में ककवन क्षेत्र के विषधन में वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को उपचार सीएचसी ले गई। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कन्नौज के ठठिया क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी धर्मवीर सिंह ने बताया कि,अविवाहित भाई सुखबीर सिंह (28) पुत्र विश्वजीत सिंह शुक्रवार सुबह बाइक से गांव के वीरेंद्र सिंह के साथ विषधन स्थित उनकी ससुराल गए थे। दोपहर में भाई वीरेंद्र को वहां छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। विषधन रसूलाबाद मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस भाई को उपचार हेतु बिल्हौर सीएचसी ले गई। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अनूप कुमार निगम ने बताया कि स्वजनों को सूचना दी गई है उनके आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *