खीरी में हुआ आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज

लखीमपुर खीरी।

सोमवार को खीरी जिले में आजादी के अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। जिला, तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रभात फेरिया निकाली गई। स्वतंत्रता संग्राम-शहीद स्मारकों पर कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हुआ। जहां लखनऊ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। वहीं क्षेत्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। जिला मुख्यालय पर कंपनीबाग स्थित गांधी पार्क से प्रभात फेरी निकाली गई। जिसका नेतृत्व डीआईओएस-बीएसए ने किया। जिसे एडीएम अरुण कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रभात फेरी कंपनी बाग से मेन रोड, सदर चैराहा, अस्पताल रोड, जीआईसी, पुलिस लाइन, लोहिया भवन से होते हुए कलेक्ट्रेट जा पहुंची। इस रैली में विभिन्न स्कूलों के बच्चे, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड, एनएसएस की टीम शामिल हुई। जो हाथों में देशभक्ति स्लोगन अंकित तख्तियां लिए हुए भारत माता का जयघोष करते शहर के विभिन्न मार्गों पर निकले। प्रातः 10 बजे सीतापुर आंख अस्पताल स्थित शहीद राज नारायण मिश्र की प्रतिमा पर डीएम डॉ अरविंद कुमार चैरसिया, एसपी विजय ढुल, एडीएम व एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने माल्यार्पण किया। प्रतिमा के समीप पीएससी सीतापुर की टीम ने देशभक्ति से ओतप्रोत राष्ट्र दोनों का वादन किया। इस दौरान आर्य कन्या महाविद्यालय की एनसीसी एवं वाईडी कालेज की एनएसएस टीम मौजूद रही। इसके बाद डीएम एसपी ने कंपनी बाग स्थित गांधी प्रतिमा एवं विलोबी स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कलेक्ट्रेट में हुआ लखनऊ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण
डीएम-एसपी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के आश्रितों को किया सम्मानित
इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार व कलेक्ट्रेट परिसर में एलईडी के जरिए से लखनऊ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में डीएम डॉ अरविंद कुमार चैरसिया, एसपी विजय दुल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों ( नंद कुमार मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, नवाब अली, श्रीमती शांति रावत श्रीमती किरन नागर, सत्यधर शुक्ला, लक्ष्मीकांत अवस्थी, मनीष धवन) का माल्यार्पण एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने किया। कार्यक्रम में डीएम डॉ अरविंद कुमार चैरसिया ने कहा कि काकोरी घटना के परिपेक्षय में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा। इस घटना से देशभर में आजादी पाने का संचार हुआ। जिसने सभी को अधिकारों के प्रति प्रतिकार करने की शक्ति प्रदान की। देश को आजादी दिलाने वाले ज्ञात-अज्ञात सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें। उन्होंने कहा कि हम सब देश को बहुत कुछ दे सकते हैं, इसलिए कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करें। कर्तव्यों को अपनी सेवा का पार्ट समझे। उन्होंने उपस्थित बच्चों से अपेक्षा की कि वह यहां से देश की समृद्धि, उसे आगे बढ़ाने के संकल्प लेकर नई ऊर्जा का संचार लेकर जाएंगे। एसपी विजय दुल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीदों के आश्रितों को सम्मानित कर वह स्वयं गर्व की अनुभूति कर रहे। उन्होंने सभी दिवंगत आत्माओं को शतशत नमन कर याद किया। मौजूद विद्यार्थियों ने पूरी घटना को अपने पाठ्यक्रम में अवश्य पढ़ा होगा। यह घटना इतिहास में मील का पत्थर मानी गई। आजादी की लड़ाई में नौजवानों ने समर्पित भाव से प्राणों को बलिदान किया। उन दिनों क्रांतिकारियों व जेल में निरूद्ध देशभक्तों द्वारा लिखी गई कविताएं व चिट्ठियां लोगों के लिए ना केवल प्रेरणा बनी बल्कि उनमें उर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी मे बलिदान देने वाले व देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में अपने प्राण न्योछावर करने वाले को शत शत प्रणाम है। उन्होंने मौजूद बच्चों से कहा कि देश के लिए कुछ कर दिखाने का अपने अंदर जज्बा पैदा करे। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह, एसडीएम पूजा यादव अनुराग सिंह, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी, बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडेय, डीपीआरओ सौम्यशील सिंह, एडीआईओ विपिन कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न विद्यालयों के बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *