शास्त्रीनगर गेट के पास लगा सरकारी नल बदहाल अवस्था में
लखीमपुर खीरी।
कपूरथला वार्ड के अंतर्गत मोहल्ला शास्त्रीनगर गेट के पास लगा सरकारी नल पानी देने की स्थिति में महीनों से नहीं है ।बताते चलें घोसियाना रोड पर लगा यह नल लोगों के लिए बहुत उपयोगी है । जनता का कहना है कि राहगीरों के लिए यह नल वरदान के समान है , खासकर तब जब इस सड़क से श्मशान घाट अंतिम संस्कार कराने को जा रहे लोग पानी पीने के इच्छुक होते हैं। यहां पर लोग हाथ मुंह धोने के लिए इस नल का प्रयोग करते हैं लेकिन बताते चलें कि इस नल का हत्था काफी देर तक चलाने के बाद भी नल से पानी नहीं निकाल पाता , बड़े प्रयास करने से पानी प्राप्त हो पाता है। इस नल को सुधरवाने हेतु नगर पालिका में कई बार प्रार्थना पत्र दिए गए लेकिन कोई संतोषजनक कार्यवाही अबतक नहीं हुई । जनता का कहना है कि शासन प्रशासन के लोग लापरवाही कर रहे हैं आम समस्याएं बनी हुई हैं जिनका समय पर निराकरण नहीं होता और समस्याएं निपटाने में रूचि नहीं लेते।
