सोशल मीडिया पर अश्लील शब्दो के इस्तेमाल करने पर प्रधान पुत्र पर मुकदमा

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।

सोशल मीडिया पर कुर्मी समाज की महिलाओं  के खिलाफ अश्लील गालिंया लिखने वाले प्रधान पुत्र को पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम मीरापुर के वर्तमान प्रधान के पुत्र आदित्य यादव ने दो दिन पूर्व फेसबुक पर कुर्मी समाज की मां बहनों के खिलाफ अश्लील गालियां लिख कर पोस्ट की थी।जिससे कुर्मी समाज में आक्रोस फैल गया था। आक्रोषित कुर्मी समाज के लोग अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली बदोसरांय पंहुचकर इसकी लिखित शिकायत की थी।जिसके बाद कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्यवाही की है।इसी मामले को लेकर सोमवार को दर्जनों कुर्मी समाज के लोग तहसील सिरौलीगौसपुर पंहुच कर उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र पाल विश्वकर्मा को शिकायत पत्र देकर कडी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
प्रधानमंत्री व मुख्यमन्त्री को अश्लील गालियां पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार
सिरौलीगौसपुर। शोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री व मुख्यमन्त्री को अश्लील गालियां पोस्ट करने वाले युवक को कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने गिरफ्तार कर 151 सी आर पी सी मे चालान भेज दिया है।
बताते चलें कि ग्राम रसूलपुर बदोसरांय निवासी अनुभव सिंह पुत्र रामकुमार यादव ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को अश्लील गालियां फेसबुक पर पोस्ट किया था। जिसे कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने गम्भीरता पूर्वक लेते हुए फेसबुक पोस्ट करने वाले युवक अनुभव सिंह को गिरफ्तार करके चालान भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *