पीडब्लूडी की अनदेखी से जिनई -रुरा मार्ग बदहाल
कानपुर
लोक निर्माण विभाग बार बार गड्डों को भरने के बाद भी पौराणिक बड़ेश्वर मंदिर जिनई से रुरा सड़क कई जगह टूट गयी है भारी बारिश व जलनिकासी न होने के कारण बड़े बड़े गड्ढे हो गए है हालांकि निर्माण के दौरान ही जिम्मेदारों ने उदासीनता दिखाई, जिससे कार्यदायी संस्था की ओर से गुणवत्ता की अनदेखी की गई। वहीं निर्माण पूर्ण होने से पूर्व ही कई बार मरम्मत कार्य संस्था को करना पड़ा। निर्माण में मानकों की अनदेखी के कारण ही मार्ग बदहाल हो चुका है। इससे लोगों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश के बाद हुए जलभराव से मार्ग की स्थित और भी बदतर हो गई है। गड्ढों में गुम हुए मार्ग की स्थित ऐसी हो गई है कि सात किमी में दो सौ से अधिक गड्ढे हैं। इससे कई बार वाहन सवार गिरकर चुटहिल हो चुके हैं। लोगों की ओर से मार्ग निर्माण को लेकर कई बार मांग की गई, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी उदासीनता बरत रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने बताया कि मार्ग की स्थिति को लेकर जानकारी है, जल्द ही निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
