विष्णु पद सिंह बने भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष
रायबरेली।
क्षेत्र के पूरे हीरा दुबे मजरे टांडा गांव निवासी विष्णु पद सिंह को भाजपा युवा मोर्चा के हरचंदपुर मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अपने मनोनयन पर विष्णु पद सिंह ने भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रामदेव पाल एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष निखिल पांडे का आभार व्यक्त किया और कहा कि भाजयुमो के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में वह सदैव पार्टी हित के लिए तत्पर रहूंगा। श्री सिंह के मनोनयन पर वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह भंडारी, जिला महामंत्री शरद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो सुधीर सिंह,योगेश मोहन घड़ियाल, मंडल अध्यक्ष रामजी श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो राघवेंद्र सिंह, नगर उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश पाठक,पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजयुमो अरविंद सिंह सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
