स्वतंत्र देव ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली। सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में जाकर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। 57 वर्षीय भाजपा नेता को कोविड-19 की दूसरी खुराक अब 1 मई को लगेगी।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी वेब में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। लखनऊ में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अन्य जिलों की अपेक्षा कई गुना ज्यादा है। सरकार के निर्देश पर आज से 45 वर्ष के अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण शुरू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *