अचिन्ह्ति राज्य आंदोलनकारियों ने बनाई आंदोलन की रणनीति

पिथौरागढ़।

नगर के टकाना स्थित कार्यालय में अचिन्हित राज्य आंदोलनकारियों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष नरेश चंद भट्ट व कुमाऊं मंडल अध्यक्ष किशोर पाठक ने की। इस दौरान उन्होंने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। कहा विभिन्न मांगों को लेकर वे लंबे समय से संघर्षरत हैं, लेकिन सिवाय आश्वासनों के उन्हें कुछ नहीं मिला। पाठक ने कहा मांगों को लेकर रविवार यानि आज देहरादून में सीएम आवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने सभी राज्य आंदोलनकारियों से देहरादून पहुंचने को कहा है। बैठक में संजय लाल वर्मा, बसंत खर्कवाल, त्रिभुवन चंद जोशी, सुरेश, ललित मोहन सिंह, विपिन चंद्र खर्कवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *