शिवमूर्ति के पास मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद
नई टिहरी।
ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर शनिवार सुबह शिवमूर्ति के समीप आल वेदेर रोड कटिंग का मलबा भरा भराकर हाईवे गिरने से हाईवे बन्द हो गया। गनीमत यह रही कोई वाहन व राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया। हाईवे बंद होने पर पुलिस ने श्रीनगर और पौड़ी से आने वाले यातायात को डाइवर्ट कर चाका-गजा तथा मलेथा होकर ऋषिकेश की ओर भेजा। ऋषिकेश से भी श्रीनगर के लिए यातायात डाइवर्ट कर नरेंद्रनगर- खाड़ी- गजा होकर संचालित किया गया। राजमार्ग पर देवप्रयाग से करीब सात किमी. आगे शिवमूर्ति के समीप आल वेदेर रोड़ कटिंग का मलबा अचानक भर भराकर सडक़ पर आ गिरा। मलबे के साथ लगातार पत्थरों के आने का सिलसिला भी बन गया, जिसके चलते एनएच को मलबा साफ करने में काफी मुश्किलें बनी है। शनिवार करीब सात बजे सुबह आये मलबे से ऋषिकेश की ओर से आने वाले वाहनों की हाईवे पर लम्बी कतार लग गई। सुबह का समय होने से राइंका भरपूर पढ़ाई करने के लिये जाने वाले छात्र-छात्राएं भी चपेट में आने से किसी तरह बच गए। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि शिवमूर्ति पर लगातार गिर रहे मलबे को देखते वहां पुलिस तैनात की गई है। जबकि श्रीनगर और ऋषिकेश से यातायात डाइवर्ट किया गया है। मलबा आने से दशारथाचल पंपिंग को भी मलबे से नुकसान पहुंचने की संभावना है। एनएच द्वारा सात बजे आये कम मलबे को किसी तरह हटाते ही दोबारा भारी मलबा दोबारा आ गिरा, जिसे दोपहर तक भी नहीं हटा जा सका। ऋषिकेश की ओर से निकले वाहनों की सवारियों के लिये खाने पीने की समस्या बनी है। एनएच द्वारा राजमार्ग खोलने की कोशिशे जारी हैं।
