डवाल फाउंडेशन ने छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण किया

चम्पावत।

बाराकोट के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में लडवाल फाउंडेशन ने सभी छात्र-छात्राओं को स्वेटर का वितरण किया। शुक्रवार को प्रधानाचार्य रमेश राम लोहिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सी-हॉक ग्रुप के चेयरमैन नरेंद्र लड़वाल ने विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए। लडवाल ने कहा कि शिक्षा हर नागरिक का आभूषण है, इसी से ही क्षेत्र में संस्कृति सभ्यता और समृद्धि का विकास होता है। कार्यक्रम का संचालन नगेन्द्र कुमार जोशी ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा, राम सिंह धौनी,पिंकी आर्य, भूपेंद्र प्रसाद आर्य, अर्जुन छतोला, जसवंत पोखरिया, पूनम भट्ट, रामकिशोर माधव, आनंद जोशी, विनोद कुमार सिंह, मीना गोस्वामी, दीपक रावत, ममता बोहरा, किरण कोहली, गीता भट्ट, भगवान दास वर्मा, नारायण राम, मकर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *