सीवर लाइन के टैंक खाली करने पर निर्धारित शुल्क लेने पर हुई चर्चा

ऋषिकेश।

सीवर का टैंक खाली करने के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक दाम वसूलने पर प्राइवेट ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई होगी। शुक्रवार को सेप्टेज प्रोटोकॉल मैनेजमेंट की तीसरी बैठक मुनिकीरेती में हुई। शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में सेप्टेज प्रोटोकॉज कमेटी की बैठक में एसडीएम नरेंद्रनगर देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा घरों के सीवर टैंक को खाली करने के लिए निर्धारित शुल्क तय किया गया है। टैंक खाली करने के लिए अधिक दाम वसूलने वाले प्राइवेट ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान हिसार हरियाणा की पैकल इंफोटक कंपनी की ओर से पालिका क्षेत्र में घरों में सीवर व्यवस्थाओं की सर्वे रिपोर्ट पेश की गई। कंपनी प्रबंधक सुनील कुमार ने रिपोर्ट के आधार पर बताया कि निकाय क्षेत्र के 4791 घर से सर्वे किया गया है। इस बीच सर्वे के आधार सीवर लाइन की व्यवस्था एवं सेप्टेज प्रोटोकॉज मैनेजमेंट के अंतर्गत विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट, सहायक अभियंता अनुरक्षण एवं इकाई गंगा रविंद्र सिंह, सहायक अभियंता जलसंस्थान हरीश बंसल, अरविंद शाह, योगेशवर प्रसाद मिश्रा, दीपक कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *