भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक बने डॉ. प्रदीप
रुड़की
भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक बनने पर डॉ. प्रदीप त्यागी का सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान डॉ. निशंक ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का प्रदेश संयोजक बनना बड़े ही सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता दोगुने जोश से पार्टी के लिए काम करेंगे।
