एनसीसी कैडेटों ने नहर साफ कर किया जागरूक
रुड़की
एनसीसी कैडेटों ने पुनीत सागर अभियान के तहत गांव में गंगनहर पर जाकर साफ-सफाई की और लोगों को जागरूक किया। 84 वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर रामाकृष्णन रमेश के निर्देशानुसार शुक्रवार को एनसीसी कैडेटों ने पुनित सागर अभियान के तहत कोटवाल गांव में जाकर गंगनहर की सफाई की। इसके अलावा लोगों को संदेश दिया कि नहर या गंगा गंदगी ना डालें। कॉलेज प्रधानाचार्य ओम सिंह सैनी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन सुशील कुमार आर्य ने किया। उन्होंने सभी कैडेटों को साथ लेकर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वहां पर नहर के किनारे सफाई अभियान चलाया।
