मुकेश वर्मा बने कोटाबाग व्यापार मंडल अध्यक्ष  

नैनीताल। कोटाबाग व्यापार मंडल की गुरुवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सिंचाई विभाग के बंगले में आयोजित बैठक में कुलदीप तड़ियाल के संचालन में व्यापारियों ने सर्वसम्मति से मुकेश वर्मा को अध्यक्ष चुना।प्रभाकर ढौंडियाल को उपाध्यक्ष, चंदशेखर बुडलाकोटी को सचिव, गोविंद पांडे को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। उप सचिव नवीन पांडे, डॉ. चंदशेखर जोशी को विधिक सलाहकार, अशोक जोशी व केएन भट्ट को उपसचिव (प्रेस) तथा नवीन छिमवाल, महेंद्र सिंह बजवाल, कुलदीप तडियाल, राजेंद्र सिंह कन्याल, किशन चंद्र फुलारा, हरीश जला, बालम सिंह मंचवाड़ी को संरक्षक के पदों पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष नवीन चंद्र छिमवाल ने नई कार्यकारिणी को कार्य हस्तांतरित किया। नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *