‘काली’ फिल्म के निर्माता-निर्देशक पर दर्ज हो केस
नैनीताल। हिन्दू युवा वाहिनी कालाढूंगी इकाई ने ‘काली’ फिल्म का विरोध करते हुए फिल्म के निर्माता व निर्देशक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर कालाढूंगी थाने में ज्ञापन दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस फिल्म में काली माता की तस्वीर छेड़छाड़ करके दर्शाई गई हैं, जिससे हिन्दू समाज आहत हुआ है। ऐसी हरकत को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिल्म के निर्माता व निर्देशक पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और फिल्म पर प्रतिबंध लगना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में मयंक गुप्ता, विक्रम सिंह, पंकज पडलिया, तारा चंद्र पांडे, सूरज मेहता, मनोज पांडे, श्याम सिंह रावत आदि शामिल रहे।
