पुलिस ने अभियान चलाकर पकड़े वारंटी

रुड़की। मंगलवार रात लक्सर पुलिस की टीम ने अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि कोर्ट से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर सुल्तानपुर की महिला साजिदा व उसके बेटे सोनू, मुकर्रम पुत्रगण इब्राहिम को पकड़ा गया है। उन पर कोर्ट में दहेज का मुकदमा चल रहा है। इनके अलावा चेक बाउंस मामले में बसेड़ी के शकील पुत्र यामीन व नगला खिताब के अहसान पुत्र हासिम की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस टीम में एसआई नरेन्द्र तोमर के साथ पंचम प्रकाश, देवेन्द्र, ऋतू शर्मा, मनदीप, प्रकाश, हमीद व शूरवीर शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *