कोहरे के चलते दो ट्रेन कैंसिल, कई छह घंटे तक लेट

रुड़की। इन दिनों कड़कड़ाती सर्दी के साथ घना कोहरा पड़ रहा है। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को भी कोहरे के कारण देहरादून से बनारस जाने वाली 14266 डाउन बनारस जनता एक्सप्रेस तथा देहरादून से हावड़ा 12370 डाउन कुंभ एक्सप्रेस कैंसिल कर दी गई। साथ ही लंबी दूरी की कई अन्य ट्रेन भी 1 से 6 घंटे लेट चली। रेलवे के नियम के मुताबिक अगर कोई ट्रेन अचानक कैंसिल होती है, तो यात्री को उनके टिकट या आरक्षण का पूरा पैसा वापस होगा। आरएसी, वेटिंग लिस्ट वाले भी सौ फीसदी रिफंड ले सकते हैं। इसके लिए रेलवे की वेबसाइट www.irctc.co.in में लॉगिन कर पहले माई एकाउंट और फिर माई ट्रांजेक्शन पर क्लिक करें। वहां फाइल टीडीआर (टर्म डिपोजिट रिसीप्ट) के ऑप्शन में जाएं। अपने टिकट या आरक्षण की डिटेल भरने के बाद यात्रा कैंसिल करने के कारणों में से एक चुनकर सबमिट करें। इससे पूरा पैसा मुसाफिर के बैंक एकाउंट में आ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *