बिना डॉक्टरी पर्चे के दवा देने पर होगी कार्रवाई

रुड़की। पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर वहां व्यवस्थाओं को देखा। सभी को सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ-साथ बिना चिकित्सक के पर्चे के दवा बेचने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाइयों की बिक्री की शिकायतों को लेकर पुलिस सक्रिय है। बुधवार को कोतवाली पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नगर क्षेत्र में विभिन्न मेडिकल स्टोर खंगाले। हाईवे स्थित एक मेडिकल स्टोर पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार मैनवाल ने जांच की। देखा कि वहां जो व्यक्ति बैठा है उसके पास मेडिकल स्टोर को संचालित करने की योग्यता नहीं थी। मेडिकल स्टोर को मौके पर बंद करा दिया गया। शहर चौकी प्रभारी मनोज गैरोला ने विभिन्न मेडिकल स्टोरों की जांच की। बिना लाइसेंस वाले मेडिकल स्टोर संचालक पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही अपने प्रतिष्ठान बंद कर वहां से निकल गए। मंगलौर पुलिस ने तीस से अधिक मेडिकल स्टोर की जांच की। इंस्पेक्टर मैनवाल का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना योग्यता वाला कोई भी व्यक्ति मेडिकल स्टोर संचालित करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *