उपनल कर्मियों का धरना जारी


बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग को लेकर उपनल कर्मचारियों ने शुक्रवार को नारेबाजी के साथ धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनके आंदोलन को तीन महीने पूरा होने वाले हैं, लेकिन सरकार ने उनकी आज तक सुध नहीं ली। इससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। कोरोना काल में पूरी ईमानदारी से काम करने के बाद भी सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। उन्होंने सेवा अवधि बढ़ाने की मांग की। इस दौरान संजय कन्नौजिया, बलवंत नगरकोटी, रीता देवी, ऋतु, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *