नियम विरुद्ध चल रही फाइनेंस कंपनियों पर होगी कार्रवाई


नई टिहरी। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जनपद में संचालित चिटफंड व फाइनेंस कंपनियों के संचालकों और कार्मिकों के साथ बैठक कर नियम विरूद्ध चल रही कंपनियों के खिलाफ कार्यवाही की चेतावनी दी। एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को उनके क्षेत्र में संचालित फाइनेंस कंपनियों की जांच-पड़ताल करने के भी निर्देश दिए।
गुरुवार को एसएसपी भुल्लर ने चिट्स फंडस व फाइनेंस कंपनियों के संचालकों के साथ मीटिंग करते हुए एसएसपी ने बताया कि कम्पनियों के रजिस्ट्रेशन व कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए कम्पनियों के रजिस्ट्रेशन व अन्य दस्तावेज प्राप्त किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। जिनके परीक्षण के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। कंपनी के संचालकों को एसएसपी ने बैनिंग आफ अनरेगुलेटेड डिपोजिट स्कीम एक्ट, 2019 और उत्तराखंड निक्षपेक हित संरक्षण अधिनियम, 2005 की जानकारी देते हुए बताया कि कंपनियों के नियमों के मुताबिक संचालित हों। नियमों के विरूद्ध चलने वाली कंपनियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कड़ी कार्यवाही की जायेगी। वर्तमान समय में जनपद टिहरी गढ़वाल में कुल 41 फाईनेंन्स कम्पनियां संचालित हो रही हैं। जिनमें से 2 कम्पनियों (जनशक्ति मल्टी स्टेट मल्टी पर्पज कारपोरेटिव सोसाइटी लिमिटेड व दिव्यांश ग्रुप ऑफ कम्पनी) में अनियमितता पाये जाने पर अभियोग पंजीकृत कर कड़ी कार्यवाही की जा चुकी है। एसएसपी ने थाना प्रभारियों को भी अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत संचालित होने वाली इस प्रकार की फाईनेंस कम्पनियों के दस्तावेजों की जांच व कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में जांच-पड़ताल करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीओ अस्मिता ममगांई, वाचक पंकज देवरानी व एसआई बलदेव सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *