सीसीटीवी कैमरों में बाइक चोर कैद

रुडकी। सीसीटीवी कैमरों में बाइक चोर कैद हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की रिकोर्डिंग को कब्जे में लिया है। वहीं, होटल के बाहर से भी एक बाइक चोरी हुयी है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।

गंगनहर कोतवाली प्रीत विहार कॉलोनी निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि 21 मई को बाइक लेकर आजाद नगर चौक के पास स्थित एक होटल में गया था। होटल से दोपहर के वक्त बाहर आया तो वहां से बाइक चोरी मिली। वहीं दूसरी ओर रामपुर निवासी अयूब ने बताया कि 14 जून की देररात रामपुर चुंगी के पास स्थित पार्किंग से देर रात बाइक चोरी हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुयी है। इंस्पेक्टर एश्वर्य पाल ने बताया कि बाइक चोरी के मामलों में संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *