स्नान करते समय गंगा में डूबी महिला, लापता

 

ऋषिकेश। गंगा में स्नान करते समय एक महिला डूब गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में महिला की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल पाया।

एम्स चौकी प्रभारी शिवराम ने बताया कि गुरुवार को कुम्हारबाड़ा, ऋषिकेश का एक परिवार वीरभद्र रोड स्थित स्टर्डिया के समीप गली नंबर आठ के पास गंगाघाट पर स्नान को पहुंचा था। इस दौरान उनमें से एक महिला अचानक गंगा के तेज बहाव में बह गई। परिवार के सदस्यों के सामने महिला गंगा की धारा में आंखों से ओझल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया। एसडीआरएफ की टीम ने महिला की तलाश में गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन महिला का कहीं पता नहीं चल पाया। एम्स चौकी प्रभारी ने महिला की पहचान पूजा (35) पत्नी नीरज निवासी कुम्हारबाड़ा, ऋषिकेश में रूप में कराई है। बताया कि परिजनों से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि शुक्रवार को फिर से महिला की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *