ई लाइब्रेरी से छात्र उठा रहे लाभ
चमोली। ई लाइब्रेरी छात्र छात्राओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को महत्व पूर्ण दिशा और अध्ययन सामग्री मिल रही है। जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने बताया जनपद चमोली के मुख्यालय गोपेश्वर में जिला अधिकारी हिमांशु खुराना की पहल पर ई-लाइबेरी का निर्माण किया गया है, जिसमें प्रतिदिन 125 से अधिक पाठक नियमित रूप से आते हैं। जिनमें बड़ी संख्या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों की है। जिलाधिकारी श्री हिमांशु खुराना की पहल पर पुस्तकालय में आने वाले पाठकों को प्रेरित करने व उन्हे प्रतियोगी परीक्षाओं पर तैयारी करने हेतु टिप्स देने के लिए सफल व्यक्तियों से परिचर्चा हेतु प्रेरणा श्रृंखला कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। इस कार्यक्रम में मंगलवार को युवा अधिकारी डॉ दीपक सैनी आईएएस संयुक्त मजिस्ट्रेट / उप जिला अधिकारी चमोली द्वारा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले पाठकों का मागदर्शन दिया गया। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला, खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती भी उपस्थित रहे।
