राज्यपाल सीमांत गांव मलारी आएंगे
चमोली। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) का जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 28 सितंबर,2023 को 10.05 बजे सीमांत गांव मलारी पहुंचकर आईटीबीपी के जवानों के साथ मुलाकात करेंगे। अपराह्न 11.10 बजे मलारी से प्रस्थान के बाद अपराह्न 11.25 बजे बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। बदरीनाथ धाम से अपराह्न 12.25 बजे देहरादून के लिए रवाना होंगे।
