बद्रीश पंचायत महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
चमोली। बदरीनाथ धाम में नगर पंचायत द्वारा दो दिवसीय बद्रीश पंचायत महोत्सव का शानदार आगाज शुरू हुआ। बदरीनाथ जैसी पवित्र भूमि पर बधाणी सांस्कृतिक कला केन्द्र ने पांडव नृत्य सहित अन्य धार्मिक प्रस्तुतियों से आयोजन का शानदार शुभारंभ किया । सांस्कृतिक कार्यक्रमों की संध्या पर गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी ने भगवान बदरी विशाल की स्तुति सहित कई भजन गा कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। नगर पंचायत कार्यालय बदरीनाथ में कार्यक्रम का शुभारंभ करते बतौर मुख्य अतिथि आईजी आईटीबीपी, बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व मुख्यकार्यकारी बीडी सिंह , बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, नगर पंचायत अध्यक्ष जोशीमठ शैलेंद्र पंवार कार्यक्रम का उद्घाटन किया । नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सभी का सहयोग लेकर पवित्र बदरीनाथ की भूमि बदरीनाथ नगर पंचायत द्वारा एमटीवी साइकिल रैली का माना पास से बदरीनाथ तक रैली का अयोजन किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बधाणी संस्था द्वारा पर्यटन विकास हेतु नंदा लोकराज जात सहित पांडव नृत्य जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए । बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति, होटल एसोसिएशन,व्यापार संघ बदरीनाथ, बद्रीश पंडा पंचायत, स्की माउंट टेनिक एसोसिएशन, बामीणी पंचायत, डिमरी धार्मिक पंचायत, श्री बद्रीश युवा पुरोहित संगठन, ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित, ग्राम पंचायत माणा का कार्यक्रम को भव्य बनाने में सहयोग रहा।
