मारपीट व जान से मारने की धमकी में तीन के खिलाफ केस दर्ज
विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जामनखाता निवासी एक ग्रामीण ने पति पत्नी सहित तीन लोगो पर मारपीट , गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जामनखात निवासी ग्रामीण रामलाल पुत्र बलिराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही किशोर सिंह पुत्र परशुराम, उसकी पत्नी शोभा देवी व एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट बुरी तरह से घायल कर दिया। बताया कि आरोपियों ने गाली-गालौज कर जान से मारने की धमकी दी है। बताया कि आरोपी मारपीट व जान से मारने की धमकी के बाद बुरी तरह से डरा व सहमा हुआ है। बताया कि आरोपी को उक्त लोगों से जान का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण ने पुलिस से अपनी जान माल की रक्षा करने व आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई ओमवीर सिंह को सौंप दी है। मामले की जांच शुरु कर दी है।
