बढ़ाये जाये आरटीपीसीआर लैब

जौनपुर

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में   स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की गई।  बैठक में कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों के संदर्भ में आरटीपीसीआर लैब की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण का विस्तार करने के साथ टीकाकरण की दूसरी डोज को अधिक मात्रा में लगाया जाए और दूसरी दोष का प्रचार-प्रसार किया जाए। जिसकी दूसरी डोज का समय पूरा हो गया हो उसे फोन करके बुलाया जाए। आयुष्मान कार्ड के लक्ष्य की प्राप्ति करने के साथ इसको अधिक मात्रा में बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के लिए लोगों को जागरूक किया जाए और पुरुष नसबंदी को अधिक मात्रा में किया जाए।  सभी सी.एच.सी./पी.एच.सी. में कायाकल्प पर जोर देते हुए कहा कि दीवार की रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए और अस्पतालों में चिकित्सकों और दवा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।  कहा कि टीकाकरण करते समय पैसे की लेन देन नहीं होना चाहिए, अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीएसबी लक्ष्मी, डा. आर के सिंह, डॉ. राजीव, डा. नरेंद्र सिंह, सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुरुष एवं महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *