पनऊपुरवा हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार 


कानपुर

 चौबेपुर पुलिस ने पनऊपुरवा गांव में आनंद कुमार कुरील की हत्या के आरोप में श्रीकृष्ण त्रिवेदी के दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस आरोपितों की तलाश में कन्नौज तक छापेमारी कर चुकी थी। गिरफ्तारी के बाद मृतक के परिजनों ने कहा कि चौबेपुर पुलिस आरोपितों को बचाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अधिकारियों का दवाब पड़ने पर गिरफ्तारी की गई है।
रविवार सुबह ततियागंज तिराहे के पास से आरोपित श्रीकृष्ण त्रिवेदी के बेटे प्रदीप कुमार त्रिवेदी उर्फ गोविंद और सुनील कुमार उर्फ राजन को गिरफ्तार कर लिया। गोविंद के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक लकड़ी का डंडा और राजन के पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की है।
पुलिस की लापरवाही इसी से सामने आ रही है कि पनऊपुरवा गांव से एक किलोमीटर दूर तातियागंज गांव पर निगाह न पड़ी। दोनों आरोपित वहां पर छिपकर रह रहे थे।
यह था मामला
पनऊपुरवा गांव में आनंद कुमार कुरील की चापड़ मारकर हत्या की गई थी। आनंद की बहू संदीपा ने ग्राम प्रधान मनीष दीक्षित, उसके पिता रामकुमार दीक्षित,श्रीकृष्ण त्रिवेदी,उसके बेटे शोभित,राजन,गोविंद,चचेरे भाई सुधीर लउआ,दरोगा रोशन शेर बहादुर,दरोगा गोपीकृष्ण,4-5 अज्ञात और एक अज्ञात सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूर्व एसपी कानपुर आउटर ने 48 घंटे में गिरफ्तारी का वायदा किया था। चौबेपुर पुलिस का दावा था कि चार टीमें बनाकर कन्नौज तक छापेमारी कराई गई मगर आरोपितों का कुछ पता नहीं चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *