राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के अग्रदूत लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर डीएम ने दिलायी शपथ

उन्नाव
लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जन्म दिवस को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में सदर विधायक पंकज गुप्त एवं डीएम रवीन्द्र कुमार के द्वारा विकास भवन सभागार में एवं स्थानीय पन्नालाल हॉल में डीएम ने उपस्थित सीडीओ दिव्यांशु पटेल, अपर जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विजेता एवं कलेक्टेªट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता से सम्बन्धित शपथ दिलायी गयी तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के अग्रदूत लौह पुरूष के चित्र पर माल्यापर्ण करते हुये श्रद्धांजलि दी गयी। डीएम रवींद्र कुमार ने लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि पटेल जी ने समाज के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। भारत की आजादी से लेकर समाज के अन्तिम व्यक्ति तक उनके अधिकारों के प्रति सजग रहे। गरीब, असहाय एवं महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सदैव कार्य किया। डीएम ने बताया कि पटेल जी के जन्म दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य जनपद में राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा एवं जनता में जागरूकता लाना है। लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में जनपद के विभिन्न सरकारी विभागों विद्यालयों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा भी मनाया गया। जिसमें प्रमुख रूप से परिषदीय/माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। खेल विभाग स्टेडियम में लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। सूचना विभाग द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता विषयक एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया तथा ओम अवस्थी आल्हा दल के माध्यम से राजकीय विद्यालय, श्रम विभाग एवं जन शिक्षण संस्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा फल वितरण एवं वृद्ध एवं कुष्ठ आश्रम में भोेजन वितरण का कार्यक्रम किया गया। जनपद के शिक्षण संस्थाओं में लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भाषण प्रतियोगिता एवं लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *