बांग्लादेश के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेंगे पीएम मोदी, दुनिया के कई नेता लेंगे हिस्सा
ढाका
पाकिस्तान से बांग्लादेश के आजाद होने के 50 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित होने वाले समारोहों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल, श्रीलंका, भूटान एवं मालदीव की सरकारों के प्रमुखों सहित दुनिया के कई नेता हिस्सा लेंगे। इस माह के आखिर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होंगे। वर्ष 1971 में बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के बाद पाकिस्तान से देश को आजादी मिली थी। इसकी 50वीं वर्षगांठ पर 17 से 27 मार्च तक विभिन्न समारोहों का आयोजन किया जाएगा। आजादी की 50वीं वर्षगांठ और राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी साथ-साथ मनाई जाएगी।
