केएमवीएन कर्मियों ने कार्यबहिष्कार कर लगाए पौधे

पिथौरागढ़।

केएमवीएन कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग पर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कार्यबहिष्कार किया। इस दौरान उन्होंने डीएम को 12 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन देते हुए पौधा भेंट किया। कहा मांग पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। शनिवार को केएमवीएन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में कर्मियों ने कार्यबहिष्कार करते हुए पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम आशीष चौहान को ज्ञापन दिया और पौधा भेंट किया। गुरुरानी ने कहा निगम में दैनिक वेतन में काम कर रहे कर्मियों को सरकार सम्मानजनक वेतन नहीं दे रही है। कहा संविदा कर्मियों को 25 हजार वेतन मिलना चाहिए। साथ ही सरकार को इन कर्मियों को स्थाई नियुक्ति देनी होगी। कहा केएमवीएन कर्मी 13 सितंबर से निगम मुख्यालय व देहरादून में धरना देंगे। इस मौके पर गैस प्रबंधक ऊषा राणा, पार्वती अवस्थी, सरोज, पुष्पा, दयाल रावत, त्रिभुवन पुनेठा, आनंद पाठक, भूपेश, दीपक विष्ट, कौशल तिवारी सहित कई कर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *