आप ने मंडी चौक पर लगाया निशुल्क कैंप
विकासनगर।
आम आदमी पार्टी के आपका सेवक, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को मंडी चौक पर कैंप लगाया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने लोगों के आय, जाति, निवास आदि प्रमाण पत्रों हेतू आवेदन लिए। साथ ही लोगों को पार्टी की नीतियों से भी अवगत कराया। शनिवार सुबह मंडी चौक पर आयोजित निशुल्क कैंप का शुभारम्भ वरिष्ठ नेता गुरमेल सिंह राठौर ने किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बढ़चढ़ कर शिविर का लाभ उठाने की अपील की। कहा कि क्षेत्रवासियों को आय, जाति, निवास आदि प्रमाण पत्रों को बनाने में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए आप गांव-गांव में शिविर लगाकर लोगों के प्रमाण पत्र बनवा रही है। इसके बाद कैंप में पहुंचे दर्जनों लोगों ने आय, जाति आदि प्रमाण पत्रों के लिए अपने आवेदन और दस्तावेज जमा कराये। साथ ही कई लोगों के मतदाता सूची में नाम भी दर्ज कराये गये। आप नेता राठौर ने बताया कि करीब पंद्रह से बीस दिनों के भीतर ग्रामीणों के प्रमाण पत्र तैयार कराकर उनके घरों तक पहुंचाए जाएंगे। इस मौके पर सुनील कुमार, गौतम, सोनू, ओमवीर पुंडीर, अमित शर्मा, विजय सिंह, आरूषि, सरीन, मुकेश आदि मौजूद रहे।
