खेल के क्षेत्र में भविष्य निर्माण करें युवा : राणा

विकासनगर।

खत पंजगांव कालसी की ओर से उटेल गांव में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसका शनिवार को भाजपा नेता वीरेन्द्र सिंह राणा ने रिबन काटकर शुभारम्भ किया। शनिवार सुबह उटेल गांव स्थित खेल मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता के उद्दघाटन कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता वीरेन्द्र सिंह राणा का क्रिकेट एसोसिएशन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने खत समिति की ओर से आयोजित प्रतियोगिता की प्रशंसा करते हुए इस प्रकार के आयोजनों पर जोर दिया। कहा कि शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में भी युवा बेहतर भविष्य निर्माण कर सकते हैं। इसके बाद उन्होंने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही खिलाडिय़ों से खेल को खेल भावना से खेलने की अपील भी की। इस मौके पर रविंद्र सिंह नेगी, यशपाल चौहान, सागर चौहान, यशपाल, दिनेश चौहान आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *