सत्यापन अभियान में 6 मकान मालिकों पर कार्रवाई
अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा में नगर में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी है। कोविड सेल प्रभारी हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में चले अभियान में 6 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार लक्ष्मेश्वर निवासी आंनद पांडे का कोर्ट चालान किया गया। जबकि कर्नाटक खोला निवासी सुरेश चंद्र उप्रेती, खोल्टा निवासी मदन सिंह बिष्ट, पांडेखोला निवासी आनंद पंत व चंदनी पांडे और लोअर मालरोड निवासी दीपा उप्रेती का 5-5 हजार का चालान किया गया है।
