डेयरी और दुकान में बाल श्रम करते मिले बच्चे, चार व्यापारियों पर मुकदमा


देहरादून।  बाल श्रम रोकने के लिए टास्क फोर्स ने शुक्रवार को दून में छापे मारे। माता मंदिर रोड धर्मपुर और हरिद्वार बाईपास से चार बच्चों को रेस्क्यू किया गया। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने बाल श्रम के आरोप में चार दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों के आधार पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान माता मंदिर रोड पर दो बच्चे दूध की डेयरी में काम करते मिले। वहीं एक अन्य डेयरी से भी बच्चे को रेस्क्यू किया गया। हरिद्वार बाईपास पर दूरदर्शन भवन के समीप एक जनरल स्टोर में बच्चा काम करता पाया गया। नेहरू कॉलोनी थाने के थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि रेवा रेस्टोरेंट के मालिक मनोज, दून डेयरी के मालिक इमरान, शिव डेयरी के मालिक नीरज, शिव शक्ति प्रोवेजन स्टोर के मालिक रतन के खिलाफ बाल श्रम कराने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *