कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर रहे रुड़की के अधिवक्ता


रुड़की। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर हड़ताल की। उन्होंने रामनगर कोर्ट और पुरानी कचहरी परिसर में धरना प्रदर्शन कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही पीड़ित अधिवक्ताओं को मुआवजा दिलाने और उनके विरुद्ध दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। बार काउंसिल के आह्वान पर रुड़की एडवोकेट एसोसिएशन के बैनर चले सभी अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर अदालतों में कार्य बहिष्कार किया। संगठन के अध्यक्ष विपुल कुमार वालिया और सचिव अनित चौधरी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने रामनगर कचहरी परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। अध्यक्ष वालिया ने कहा कि हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप कर अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *