बंद पड़े मकान में 1लाख से अधिक की चोरी


रूड़की। नगर के वार्ड 10 में फैक्ट्री कर्मचारी के बंद पड़े मकान में बीती रात चोरों ने घुसकर एक लाख से अधिक कीमत के सोने-चांदी के गहने पार लगा दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। बिहार के जिला गोपालगंज निवासी घुरेंद्र खरवार लक्सर की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। वे अपनी पत्नी व बेटे के साथ नगर के केशवनगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं। बुधवार को तबीयत खराब होने के कारण बेटा स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती था। उनकी पत्नी बेटे के पास नर्सिंग होम में थी। रात को घुरेंद्र खरवार मकान को ताला लगाकर ड्यूटी करने गए थे। सुबह छह बजे ड्यूटी खत्म करके लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *