नशामुक्ति समाज की उन्नति का मार्ग
रुड़की। बीएसएम पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने महविद्यालय में आकर्षक रंगोली बनाकर युवाओं को नशामुक्ति का संदेश दिया। महाविद्यालय के अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि नशा मुक्ति हमारे समाज की प्रगति और उन्नति का मार्ग है। यह हमें स्वतंत्रता, स्वास्थ्य और खुशहाली की ओर ले जा सकता है।
महाविद्यालय के उपाध्यक्ष ममतेश शर्मा ने बताया कि नशा करने वाला व्यक्ति समाज में सदैव अपमानित होता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गौतमवीर ने छात्र छात्राओं को नशे का दुष्प्रभाव के बारे मे बताया।
