सोनाली नदी के पास नया पुल बनाने की मांग
रुड़की। सोलानी नदी पर बने पुल के क्षतिग्रस्त होने से यहां से भारी वाहनों की आवाजाही बंद पड़ी है। विधायक प्रदीप बत्रा ने विधानसभा सत्र में इस मामले को उठाया। उन्होंने क्षतिग्रस्त पुल के पास सोलानी नदी पर नया पुलस बनाने की मांग उठाई है। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि पुल क्षतिग्रस्त होने से भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। इसके चलते रुड़की से हरिद्वार जाने वालों को किराया वृद्धि के साथ ही ज्यादा लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। इसी मार्ग पर कई शिक्षण और सरकारी संस्थान हैं। इससे आम लोगों को आवाजाही की दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बताया कि जल्द से जल्द पुल की मरम्मत का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही नए पुल का प्रस्ताव तैयार कर इसके निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। जिससे आम लोगों और भारी वाहनों को आवाजाही की दिक्कते न हों। उन्होंने कहा कि शहर की अन्य समस्याओं को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दिए गए हैं।
