एफसीआई गोदाम पर निरीक्षण में मिली अनियमितताएं
रूड़की। भारतीय खाद्य निगम के गोदाम पर जेएम अभिनव शाह की ओर से मारे गए छापे के दौरान अनियमितताएं मिलने पर गोदाम के संचालकों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। छापे के दौरान रजिस्टर में दर्ज स्टॉक तथा गोदाम के स्टॉक में अंतर पाया गया। पिछले सप्ताह भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं और शहर के राशन डीलरों ने भारतीय खाद्य निगम के गोदाम पर प्रदर्शन कर वहां तैनात एक अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद जेएम अभिनव शाह ने गोदाम पर छापा मारा था। इस दौरान गोदाम के रजिस्टर तथा वहां रखे मिले स्टॉक का मिलान कराया गया। उन्होंने गोदाम की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई थी और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।
