उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष नवीन वर्मा का मेहलचौंरी में हुआ स्वागत

 

चमोली। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा एवं उनके साथ आये अन्य उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों का शुक्रवार को मेहलचौंरी पहुंचने पर व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, गढ़वाल- कुमाऊं संयुक्त प्रभारी हर्षवर्धन पांडे, प्रदेश महामंत्री चंद्र शेखर व नैनीताल जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता भगवान कार्तिकेय स्वामी मंदिर रुद्रप्रयाग में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। बताते चले कि मेहलचौंरी व्यापार संघ के चुनाव गत माह हुये थे। इस मौके पर उन्होंने नई कार्यकारिणी से परिचय व उन्हें बधाई भी दी। इस मौके प्राचीन हनुमान मंदिर में सुरेश कुमार के संचालन में अध्यक्ष मोहन नेगी, महामंत्री सुरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेम शाह, पूर्व अध्यक्ष मंगल रावत, चंद्र सिंह परसार, त्रिलोक सिंह परसारा, गजेन्द्र बिष्ट, मदन कोठया, हरिगिरी, आदि व्यापारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *