नलकूप से विधुत उपकरण चोरी


रूड़की। इकबालपुर क्षेत्र में चोरों ने खेत में लगे नलकूप से विद्युत उपकरण चोरी कर लिए। पीडि़त किसान अनुज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम देवपुर के पास उसके खेत हैं। रात्रि में चोर ने नलकूप पर बने मकान का गेट उखाड़ कर विद्युत उपकरण चोरी कर लिए। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र राठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *