अब ग्राम चौकीदार देंगे विवादों की जानकारी
रूड़की। ग्रामीण क्षेत्रों मे हो विवादों पर अंकुश लगाने के लिए अब ग्राम चौकीदारों की सक्रियता बढ़ने वाली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अब ग्राम चौकीदारों से भी अपने-अपने गांव में हो रहे विवादों पर नजर रखने को कहा गया है। ग्राम चौकीदार को गांव में चल रहे हर विवाद की सुचना पुलिस को देनी होगी। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि चौकीदारों की बैठक में उन्हें निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक चौकीदार को अपने गांव क्षेत्र में चल रहे जमीनी विवाद, गोकशी करने वाले व्यक्तियों की जानकारी, मादक पदार्थों की तस्करी, क्षेत्र में हत्या, बलुआ आदि को लेकर चल रही रंजिश और अन्य किसी भी प्रकार के अपराध की जानकारी से संबंधित सूचना पुलिस थाने में देनी होगी।
