योग प्रशिक्षितों ने की नियुक्ति की मांग
श्रीनगर गढ़वाल। योग प्रशिक्षित संगठन ने सरकार से योग प्रशिक्षित बेरोजगारों को नियुक्तियां देने की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में योग प्रशिक्षितों की संख्या 30 हजार के पार हो चुकी है। कई योग प्रशिक्षित नियुक्ति के लिए निर्धारित आयु सीमा भी पार कर चुके हैं। उन्होंने कहा स्कूल, अस्पताल, पर्यटन, क्रीड़ा आदि विभागों में योग प्रशिक्षितों को यदि नियुक्तियां नहीं दी गई तो समस्त प्रशिक्षित बेरोजगारों को एक बार फिर आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।
