चंडाक में पेड़ों से लगे तार बने खतरा
पिथौरागढ़। चंडाक में पेड़ की टहनियों के पास विद्युत लाइन गुजरने पर लोगों ने लापिंग करवाने की मांग की है। शनिवार को खड़कोट के सभासद किशन खड़ायत के नेतृत्व में लोगों ने यूपीसीएल के अधिशांसी अभियंता को ज्ञापन दिया। बताया कि चंडाक रोड के किनारे कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां बिजली की लाइन को छू रही हैं। जिससे कभी भी अनहोनी हो सकती है। उन्होंने पेड़ की टहनियों को कटवाने की मांग की है। इस दौरान मनोज गुप्ता,कृष्णा सिंह बिष्ट,गिरीश उपाध्याय,राजेंद्र ,राजेंद्र सिंह लुंठी मौजूद रहे।
