40 पेटी शराब के साथ एक युवक दबोचा

अल्मोड़ा। जिलेभर में मादक पदार्थों की रोकथाम और तस्करी करने वालों पर पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। लमगड़ा पुलिस ने एक युवक के कब्जे से 40 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
शुक्रवार को पुलिस और एसओजी टीम ने लमगड़ा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कस्बा शहर फाटक में अंग्रेजी शराब भट्टी के बगल में दुकान से भूपाल सिंह मेवाड़ी, निवासी ग्राम व पोस्ट-काला आगर थाना-मुक्तेश्वर जिला नैनीताल के कब्जे से 40 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कीमत 2 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई। मौके पुलिस ने शराब को सील कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी टीम में एसआई देवेंद्र सिह सामंत, कांस्टेबल मनोज क्वीरा, दीपक खनका, राजेश भट्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *