नव आगन्तुक छात्रों को बीएड पाठ्यक्रम की जानकारी दी
ऋषिकेश। मुनिकीरेती स्थित ओआईएमटी के बीएड विभाग में सोमवार को नए छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएन्टेशन कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं को बीएड विभाग की कार्यशैली, पाठ्यक्रम आदि से रूबरू कराया गया। इसका शुभारंभ संस्थान निदेशक डॉ. विकास गैरोला, संस्थान के डीन प्रमोद उनियाल एवं बीएड प्राचार्य डॉ. संतोष डबराल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। संस्थान निदेशक डॉ. विकास गैरोला ने छात्र-छात्राओं को शिक्षण व्यवसाय के महत्व और शिक्षक की गरिमा व आदर्शों से अवगत कराया। डीन प्रमोद उनियाल ने संस्थान की कार्य शैली एवं उपलब्धियों के बारे में बताया। मौके पर अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष प्राध्यापक नवीन द्विवेदी, डा. अपूर्व त्रिवेदी, कैलाश जोशी, योगेश लखेड़ा, विजय कांत मंमगाईं, डा. गंगोत्री रावत, कृष्णा चैहान, कैलाश जोशी, विक्की सिंह, अभिषेक कालरा, अजीत नेगी, अनिल रणाकोटी, अमित बडोनी, ब्रिजेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।
