स्मैक बेचने वाली महिला गिरफ्तार

काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने स्मैक बेचने वाली महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को कुंडा थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने बताया कि दो सितंबर 2022 को पुलिस ने 6.14 ग्राम स्मैक के साथ ग्राम सरवरखेड़ा निवासी नफीस को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में नफीस ने बताया था कि वह स्मैक ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद निवासी फरजाना पत्नी अमीर अहमद से खरीदकर लाता है। इस पर पुलिस ने जांच की। जांच के दौरान पकड़े गये नफीस द्वारा फरजाना से स्मैक खरीदकर लाने की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने फरजाना को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *