स्वास्थ्य विभाग ने बंदियों की काउंसलिंग की


पिथौरागढ़

 नगर के बंदीगृह में स्वास्थ्य विभाग ने बंदियों की काउंसलिंग की। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी के निर्देश पर चिकित्सकों की टीम बंदीगृह पहुंची। इस दौरान डॉ. ललित भट्ट ने बारी-बारी से 36 बंदियों की काउंसलिंग करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने, मानसिक रूप से स्वस्थ रहने आदि के बारे में बताया। जांच के दौरान दो बंदियों को साइकोट्रिस्ट को रेफर किया गया है। यहां डॉ. मृगांके शुक्ला, डॉ. आशुतोष तिवारी, फार्मासिस्ट परवीन चौधरी, जीवन चन्द्र तिवारी, साइकेट्रिस्ट सोशल वर्कर, फूलमति ह्यांकी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *