बस और ट्रक की भिंड़त में 2 घायल

श्रीनगर गढ़वाल। ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर सकनीधार के पास बस और ट्रक की आपसी भिंड़त में दो लोग घायल हो गये। ट्रक में फंसे चालक को एसडीआरएफ की टीम ने कटर की मदद से ट्रक की बॉडी काटकर बहार निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात को ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग की और से आ रहे ट्रक और ऋषिकेश से देवप्रयाग की ओर जा रही यात्रा बस की सकनीधार के पास आपसी टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक नरेंद्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी ग्राम सिल्काखाल ट्रक के अंदर ही फंस गया। जबकि बस में सवार राहुल पुत्र नरेंद्र निवासी दुर्ग छत्तीसगढ़ भी घायल हो गया। बस में बैठ दो अन्य लोगों को भी हल्की चोटे आई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंचकर और ट्रक की बॉडी काटकर चालक को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। रेस्क्यू टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, संतोष, जगदीश, अजीत, विनोद, नंद किशोर शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *